फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का नाम लेकर धमका रहे शोहदे, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुछ शोहदे अलग-अलग नंबरों से एक व्यक्ति को उनकी पत्नी का नाम लेकर धमका रहे हैं। शोहदे उन्हें रास्ते से हटाकर पत्नी से शादी कर लेने की बात करते हैं। एसएसपी के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र के कर्मचारी नगर निवासी सोमवीर एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक अंजान व्यक्ति उन्हें लगातार अलग-अलग नबंरों से फोन करके धमका रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि शोहदा उन्हें रास्ते से हटाकर उनकी पत्नी से शादी करने की बात कहता है। बताया कि इसके चलते उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें