फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का फोटो लगी आईडी से अश्लील चैटिंग की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक महिला ने अपने पति पर फेसबुक आईडी पर उसका फोटो लगाकर अश्लील चैटिंग करने की शिकायत पुलिस से की। एसपी क्राइम ने इंस्पेक्टर सुभाष नगर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी युवती ने आरोप लगाया कि शाहजहांपुर निवासी उसका शिक्षक पति दहेज के लिए परेशान करता था। इसके अलावा पति के कई लड़कियों और परिवार की ही एक महिला से अनैतिक संबंध भी थे। विरोध करने पर जेवर अपने पास रख लिए और उसे बरेली जंक्शन पर छोड़ गए। डेढ़ महीने इंतजार के बाद महिला ने सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट करा दी। महिला ने एसपी क्राइम से शिकायत की कि फैसले का दबाव बना रहे पति ने असफल होने पर अपनी फेसबुक आईडी पर उसका फोटो लगा रखा है। उस आईडी के जरिए वो महिला के परिचितों और सहेलियों के भद्दी बातें करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें