फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीबाड़ी पर बीसीए के छात्रों में चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही छात्रों में गुटबाजी भी शुरू हो गई है। इसके चलते कॉलेज कैंपस के विवाद सड़क तक पहुंचने लगे हैं। विश्वविद्यालय के बाद शुक्रवार को बरेली कॉलेज में छात्रों में कहासुनी हो गई और फिर कालीबाड़ी पर उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस के पहुंचने पर सभी भाग निकले।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बुधवार को शिक्षक दिवस के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान इंजीनियरिंग के छात्रों में विवाद हो गया था। इसके बाद यह विवाद कैंपस के बाहर तक पहुंच गया और निजी हॉस्टल में जमकर मारपीट हुई। इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते छात्रों की गुटबाजी पर लगाम नहीं कस पा रही है। अब शुक्रवार को बरेली कॉलेज के छात्रों में विवाद सामने आया। बताया जाता है कि बीसीए के दो छात्रों में शुक्रवार दोपहर कॉलेज में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद घर जाने के दौरान दोनों ने अपने गुटों के लड़के बुला लिए। इसके बाद कालीबाड़ी पर दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो छात्र भाग निकले। बरेली कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि कालीबाड़ी पर जिन छात्रों के बीच मारपीट की जानकारी मिली है, उन्हें बुलाया गया है। शनिवार को उनसे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें