फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी ने ड्राइवर को खुद होटल बुलाकर किया था हमले का ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंगलवार को होटल सीता किरण में डेयरी कारोबारी ने अपने पूर्व ड्राइवर पर होटल में आकर तमंचे से फायर करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। कहा कि फायर मिस होने से उनकी जान बच गई। बुधवार को आरोपी बताया जा रहा ड्राइवर कप्तान सिंह खुद एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के पास पहुंच गया। उसने बताया कि कारोबारी ने उसे खुद ही होटल बुलाकर उसी पर हमले की कोशिश की। वह जान बचाकर भागा तो कारोबारी उल्टा गाड़ी लेकर उसके घर पहुंच गए। उसने कारोबारी से बात की ऑडियो रिकार्डिंग और सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई। एसएसपी ने उसे कोतवाली भेज दिया। मामले में अब कारोबारी पर ही कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

कुसुम नगर निवासी कप्तान समाजसेविका सपना सिंह के साथ एसएसपी से मिला। उन्हें बताया कि डेयरी कारोबारी के पास गाड़ी पर ड्राइविंग करता था। उनका व्यवहार खराब था और वे गलत काम के लिए उकसाते थे। उसने परेशान होकर काम छोड़ दिया तो कारोबारी ने उसका तीन माह का वेतन रोक लिया। तीन सितंबर की सुबह वह अपने घर पर था तो कारोबारी ने उसे खुद कॉल करके हिसाब करने को बुलाया था। वहां होटल के कमरे में बंद करके उसे पीटने लगे। जान से मारने के इरादे से तमंचा तान दिया। वह किसी तरह जान बचाकर भागा तो ये लोग उसके पीछे गाड़ियां लेकर उसके घर में घुस गए। उसे गालियां और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि जेल में सड़वा दूंगा। कप्तान सिंह ने एसएसपी को बताया कि कारोबारी कई अनैतिक काम करते हैं, इनकी उसे पूरी जानकारी है। वह अब इनका कच्चा चिट्ठा खोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें