फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शादियां कर चुका है आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला (बरेली)। बेटी से दुष्कर्म का आरोपी तीन शादियां कर चुका है। आरोपी का सबसे पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। दूसरी पत्नी बिहार के रांची से लेकर आया था, जिसकी आठ संतानें हैं। जिनमें पीड़ित और उसका आरोपी भाई शामिल है। दूसरी पत्नी की मौत के बाद आरोपी ने बिहार के कटिहार जाकर एक और महिला से तीसरी शादी कर ली। अब यही महिला उसकी पत्नी के तौर पर रह रही है। आरोपी की उम्र पचास साल से ज्यादा है इसके बावजूद उसकी हरकतें कम नहीं हो रहीं।
विज्ञापन

महिलाओं की खरीद फरोख्त का भी आरोप
किशोरी ने अपने पिता पर दूसरे प्रांत की महिलाओं की खरीद फरोख्त का भी आरोप लगाया। कहा कि उसकी दो मां बिहार प्रांत की हैं जिन्हें पिता रुपये से ही खरीदकर लाया। साथ ही कई अन्य लोगों की अवैध शादियां कराने का काम करता है। जिस भाई पर आरोप लगा है, उसके लिए भी पिता बिहार से पत्नी लेने जाने वाला था। इंस्पेक्टर ने बताया कि इन आरोपों की भी जांच करेंगे और जरूरत के हिसाब से धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

पत्नी ने की बचाने की कोशिश, ऑडियो रिकार्डिंग से फंसा
पूरे घटनाक्रम की जानकारी होने के बावजूद किशोरी की सौतेली मां थाने में पति को बेकसूर ठहराने की कोशिश करती रही। कोतवाली पहुंचकर आरोपी की पत्नी और उसकी देवरानी ने कोतवाल के सामने शिकायत को झूठी साबित करने की हरसंभव कोशिश की, बावजूद कार्रवाई हो ही गई। वहीं किशोरी के जीजा ने इस घटनाक्रम की जानकारी होने के बाद किशोरी के दूसरे भाई से मोबाइल पर बात कर उसकी रिकार्डिंग कर ली। फोन पर उसने कहा था कि मां से लेकर सबको इस बात का पता था। उसे गुस्सा भी बहुत आया पर घर की बदनामी की वजह से खामोश रहा। रिकार्डिंग में उसने भी पिता को बचाने की कोशिश की। कहा कि मामले को थाने मत ले जाना, पिता और भाई को घर आने दीजिए, भरी पंचायत में पांच जूते मार कर बेइज्जती करेंगे। वहीं, आरोपी ने खुद को फंसा देख आरोप स्वीकार कर लिया। इंस्पेक्टर से कहा कि इस बार माफ कर दें, जिंदगी में इस काम से तौबा कर लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें