फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बोले, बढ़ी बिजली दरें वापस लें, ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल समिति ने बढ़ी बिजली दरों पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। बुधवार की दोपहर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार को ज्ञापन सौंपकर कहा कि वर्तमान में प्रदेश में व्यापार और उद्योगों की दशा दयनीय है, व्यापार ठप हो रहा है और औद्योगिक उत्पादन गिर रहा है। उद्योगपति और व्यापारी अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं। मौजूदा हालात में परिवार का पालन-पोषण तक मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बिजली दरों में वृद्घि से व्यापारियों के सामने और भी समस्या पैदा होगी। व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री से बिजली दरें वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नवीन अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, अमित वर्मा, घनश्याम अग्रवाल, अशोक गुप्ता, मुकुल अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें