फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट शॉप से गोवंशीय पशु का मांस बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी क्षेत्र में पशु तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं मीट शॉप में तो कहीं घरों में ही तस्कर गोवंशीय पशुओं के मांस को ठिकाने लगा रहे हैं। अब थाना पुलिस ने एक मीट शॉप से एक कुंटल गोवंशीय पशु के मांस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला रबड़ी टोला स्थित एक मीट शॉप में श्यामगंज चौकी पुलिस को मंगलवार सुबह गोवंशीय मांस बिकने की सूचना मिली। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उनके मुताबिक मोहल्ला सूफी टोला निवासी राशिद उर्फ मुन्ना की मीट शॉप में कुछ लोग गोवंशीय पशु का मांस बेचते मिले। मौके से तीन लोग मोहल्ला कसाई टोला निवासी फिरोज उर्फ छोटे, सलमान, मोहल्ला रबड़ी टोला निवासी आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दुकान मालिक मौके से भाग निकला। मौके से करीब एक कुंटल गोवंशीय पशु का मांस बरामद किया। साथ ही दुकान से मांस काटने के औजार, कांटा व अन्य सामान भी मिला।

भाग जाते हैं तस्कर, सिर्फ मांस होता है बरामद
बारादरी पुलिस अकसर गोमांस की सूचना पर दबिशें दे चुकी है। लेकिन पुलिस वहां से सिर्फ मांस के साथ ही वापस लौटती है। हाथ लगते भी हैं तो सिर्फ छोटे तस्कर। मंगलवार को दी दबिश में भी दुकान मालिक राशिद पुलिस टीम के सामने से ही भाग निकला। कुछ दिन पहले शाहबाद चौराहे पर एक मीट शॉप में पुलिस ने दबिश दी थी, वहां से भी दुकानदार भाग निकला था। ऐसे ही हजियापुर, कांकर टोला, पुराना शहर में दी कई दबिशों में बड़ी मछली पुलिस के हाथ से निकल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें