फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के विवाद में महिला को जलाने की कोशिश, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पानी के निकास को लेकर हुए विवाद के चलते एक महिला को उनके रिश्तेदारों ने जलाकर मारने की कोशिश की। पीड़ित के बेटे के मुताबिक घर से बाहर निकालकर सड़क पर मां को आग लगाई। मोहल्ले वालों ने उन्हें बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिसचार्ज होकर पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला रबड़ी टोला निवासी जावेद साइकिल रिपेयर का काम करते हैं। बताया कि उनका और ताई का परिवार एक ही घर में रहते हैं। इसके चलते मोटर के पानी के निकास को लेकर अकसर झगड़ा होता है। झगड़ों के चलते वह लोग उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। उनके मुताबिक 25 अगस्त को संबंधी राना, अरमान, शबाना और रीना ने उनकी मां को अकेला पाकर मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने मां को घर से बाहर निकालकर मिट्टी का तेल से उन्हें जलाकर मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचने मोहल्ले वालों ने उन्हें बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद भी आरोपी धमकाते रहे। इंस्पेक्टर बारादरी राहुल सिंह ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है। घटना को संदिग्ध मानते हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें