बरेली। दरवाजे के ठीक सामने खड़े ठेले का मकान मालिक ने विरोध किया तो ठेले वाले ने उन्हें पीट दिया। शोर सुनकर इकट्ठे हुए मोहल्ले वालों ने बीचबचाव कराया। पीड़ित ने रिठौरा चौकी में आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
रिठौरा के मोहल्ला कहारान निवासी साकिर के घर के सामने अकसर एक व्यक्ति ठेला खड़ा कर देता है। गली संकरी होने के कारण लोगों को काफी परेशान होती है। सोमवार को दरवाजे के सामने ठेला खड़ा करने का उन्होंने विरोध किया तो ठेले वाला गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर उसने मारने के लिए पत्थर उठाया तो मोहल्ले वालों ने उसे रोक लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।