फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के माता-पिता को दिल्ली ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली छात्रा के माता-पिता और उसके भाई-बहन को दिल्ली पुलिस सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली लेकर चली गई। इससे पहले पिता ने दिल्ली पुलिस से सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी दिखाने को कहा। आदेश की प्रति देखने के बाद माता-पिता दिल्ली पुलिस के साथ जाने को तैयार हुए। इस दौरान स्थानीय पुलिस फोर्स भी मौजूद थी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे स्थानीय पुलिस के साथ दिल्ली मंदिर मार्ग थाने के इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह, महिला संब इंस्पेक्टर समेत दस लोगों की टीम के साथ दो गाड़ियों से छात्रा के घर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने छात्रा के माता-पिता को सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि वे लोग उन्हें बेटी से मिलवाने के लिए दिल्ली ले जाने को आए हैं। इस पर छात्रा के पिता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का वह आदेश कहां है, जिसमें उन्हें बेटी से मिलवाने के लिए दिल्ली बुलाने को कहा गया है। इंस्पेक्टर ने कहा कि आदेश उनके मोबाइल पर है। इस पर छात्रा के पिता ने अपने बेटे का व्हाट्सएप पर आदेश की कॉपी भेजने को कहा। बेटे के मोबाइल पर व्हाट्सएप पर कोर्ट के आदेश की कॉपी देखने के बाद माता-पिता दिल्ली पुलिस के साथ जाने को तैयार हुए।
इस दौरान पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस से बात करनी चाही तो इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह ने सिर्फ यह बताया कि वे कोर्ट के आदेश पर माता-पिता को लेने आए हैं। माता-पिता के दिल्ली चले जाने पर छात्रा का छोटा भाई और छोटी बहन घर में अकेले रह जाते, इसलिए पुलिस उन्हें भी साथ ले गई। मालूम हो कि छात्रा के अपहरण का मामला स्वामी चिन्मयानंद व अन्य पर 27 अगस्त को दर्ज किया गया था। छात्रा को पुलिस ने शुक्रवार को राजस्थान के दौसा जिले के एक होटल में उसके दोस्त के साथ खोज निकालने का दावा किया था।
विज्ञापन

छात्रा को शुक्रवार को सर्वोच्च अदालत के दो जजों की टीम के सामने पेश किया गया तो उसने शाहजहांपुर में खुद को असुरक्षित होने की बात बताई थी। इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई तक छात्रा को दिल्ली में रोकने और छात्रा के माता-पिता को दिल्ली लाकर छात्रा से मिलवाने के आदेश दिए थे। इस पर दिल्ली से पहुंची टीम शनिवार को छात्रा के माता-पिता और भाई-बहन को दिल्ली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें