फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में भिड़े खिलाड़ी, एक का सिर फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दौड़ने से मना करने पर फुटबाल खिलाड़ी और एथलीट में विवाद हो गया। आरोप है कि फुटबाल हॉस्टल के खिलाड़ियों ने एथलीट के सिर पर हाकी मार दी, जिससे उसका सिर फूट गया। पीड़ित खिलाड़ी ने थाना बारादरी में एक अज्ञात समेत चार खिलाड़ियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार शाम को फुटबाल मैच के सेमीफाइनल के दौरान एथलीट अजय भी प्रेक्टिस कर रहे थे। मैच के दौरान फुटबाल के खिलाड़ी अजय से टकरा गए। उन्होंने अजय से दौड़ रोकने को कहा, लेकिन अजय नहीं माने। विवाद बढ़ने पर अजय ने पास ही में हाकी खेल रहे बच्चों से हाकी लेकर स्वयं को बचाने की कोशिश की और एक फुटबालर के हॉकी मार दी। साथी को पिटता देखकर फुटबाल टीम के खिलाड़ी भी आ गए। खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा होने के कारण अजय अपना बचाव नहीं कर सके। एक फुटबालर ने उनके सिर पर हाकी मार दी, जिससे वह घायल हो गए। दोनों पक्षों में लड़ाई होने पर स्टेडियम में अफरातफरी मच गई। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने अजय का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। अजय ने सद्दाम, मुस्तफा, प्रशांत समेत चार लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट कराई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें