फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात में शराब पीने से मना किया तो पत्नी को पटली से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला (बरेली)। आधी रात में शराब पीने से मना करने पर गुस्साए पनीर कारोबारी ने अपनी पत्नी की पटली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

सोमवार देर रात मोहल्ला बजरिया नई बस्ती में सीएचसी के पीछे रहने वाले मुस्लिम पुत्र चुन्ने ने अपनी पत्नी 35 वर्षीय आशकारा की हत्या कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। लोगों ने बताया कि मुस्लिम का कुछ समय पहले तक पनीर का बड़ा कारोबार था। बाद में उसने नशे की लत में जमा जमाया कारोबार खत्म कर लिया। इसको लेकर अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था।
पूछताछ में मुस्लिम ने पत्नी की हत्या करना कबूल किया। उसने बताया कि पहले उसने पत्नी से शराब पीने को रुपये मांगे। उसने नहीं दिए तो वह घर से चला गया और रुपये की जुगाड़ करके शराब के दो क्वार्टर खरीद लाया। एक क्वार्टर उसने घर में आते ही पी लिया। इसे लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ और वो सोने चला गया। बताया कि रात दो बजे करीब उसकी आंख खुली तो उसे और शराब पीने की तलब लगी। तब उसने अपना छुपाया हुआ क्वार्टर निकाला और शराब पीने लगा। आशकारा जाग गई और फिर विरोध करने लगी। तब उसने वहीं पड़ी लकड़ी की पटली उठाकर उसके सिर में मारी। चोट लगने पर वो चिल्लाई तो एक और वार सिर पर किया। इस बार वो वहीं ढेर गई। मां की चीख से उसके बच्चे जागे और शोर मचा दिया। तब पड़ोसियों ने आकर मुस्लिम को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर बदायूं के नगरिया से आए मृतका के मायके वालों ने बताया कि बेटी के देवर की शादी 19 अगस्त को थी। तब भी उसके पति ने नशे में उनकी बेटी के हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया था। रिश्तेदारों के शोर मचाने पर उसे कमरे से निकाला गया। वह सुल्फा व गांजा का नशा भी करता है। कई बार उसने घर में रखा सामान भी बेच दिया। परिवार में मुस्लिम के मां बाप और तीनों बच्चे नीचे बने कमरों में रहते हैं, जबकि वह पत्नी के साथ छत पर बने कमरे में रहता था। रिश्तेदार असलम ने बताया कि मुस्लिम के पिता बीमार हैं। उनके इलाज में कई लाख रुपये खर्च हो जाने से मुस्लिम को शराब पीने के लिए घर से रुपये मिलने बंद हो गए थे। एसपी देहात संसार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें