फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के गांव में ताबड़तोड़ चार घरों में लाखों की चोरी, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 27 Aug 2019 06:46 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के पैतृक गांव फतेहगंज पश्चिमी थाने के टियूलिया में रविवार रात चोरों ने चार घरों से लाखों की नकदी और जेवर उड़ा दिया। एक महिला के जगने पर शोर मचा तो चोर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और संयुक्त तहरीर पर रिपोर्ट लिखी। इधर, ताबड़तोड़ चोरियों से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी थाने के गांव टियूलिया निवासी राजमिस्त्री मोहम्मद यूनुस के घर पहली चोरी हुई। यूनुस और उनकी पत्नी शकीला बैठक में सो रहे थे। मकान के चैनल गेट में ताला लगा था। चोर चैनल का कुंडा काटकर घर में घुस गए। फिर कमरे में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब चार लाख के जेवर और 72 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।

इसके बाद चोर पड़ोस में ही ट्रक ड्राइवर नबीहसन के घर में मेन गेट का कुंडा काटकर चोर अंदर घुस गए। यहां पर भी चोरों ने करीब डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवर, बिजली बिल जमा करने को रखे तीस हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन


तीसरी घटना जरी कारीगर नूरहसन के घर हुई। नूरहसन अपने परिवार के साथ जयपुर काम करने गए थे। घर में ताला लगा था। चोर मकान के मुख्य दरवाजे का कुंडा काटकर अंदर घुस गए। फिर दरवाजे पर लगी जाली तोड़कर अंदर घुस गए। अलमारी का लॉक तोड़कर चोर करीब अस्सी हजार रुपये के जेवर और सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर नूरहसन अपने घर पहुंचे। घटना वाली रात में अपनी ससुराल भगवंतापुर थे।

चौथी घटना इसी गांव में झुन्नालाल के घर हुई। चोर दीवार के सहारे घर में घुस गए और झुन्नालाल की शर्ट की जेब में रखे 15 सौ रुपये चोरी कर ले गए। पड़ोस में अशफाक की पत्नी परवीन दो मंजिल पर सो रही थीं। उसकी आंख खुल गई। उसने एक बंदूकधारी चोर को खड़ंजे पर तो दूसरे चोर को छत पर चढ़ते हुए देखकर परिवार को जगाया। लोगों के जागने पर शोर मचा तो चोर माल साफ कर फरार हो गए। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोग जाग गए। सूचना यूपी 100 को दी गई। पीआरवी करीब तीन बजे घटनास्थल पर पहुंची। चोरों की तलाश की मगर वे हत्थे नहीं चढ़े। संयुक्त तहरीर पर रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें