शाहजहापुर। शहर में स्थापित एक डिग्री कॉलेज के प्रबंधक पर एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। फेसबुक पर अपनी पीड़ा व्यक्त की, जिसमें प्रबंधक पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने और खुद अपनी जान का खतरा बताया है। उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार की है।
छात्रा का कहना है कि वह डिग्री कॉलेज की स्टूडेंट है। कॉलेज का प्रबंधक जो नेता भी है, ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है। मुझे भी धमकी दे रहा है। उसका कहना है कि वह कहता है कि जिले के बड़े अधिकारी उसकी जेब में रहते हैं। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ित छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उसने यह भी बताया कि इस कुछ लोग उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। फेसबुक पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर जब अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
जिस पीड़ित छात्रा के वीडियो वायरल की बात कही जा रही है, उसकी मुझे जानकारी नहीं है और न ही मेरे पास इस तरह की कोई शिकायत आई है।
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी