फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! खनन के खिलाड़ी भी हैं यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अवैध खनन के खेल में कई थानों की पुलिस का सीधा हाथ होने के मामले बार-बार सामने आने के बावजूद हाल ही में जिले से रवाना हुए एसएसपी मुनिराज जी. जहां अपनी पुलिस पर पूरा भरोसा जताते रहे, वहीं लेकिन नए एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार को कार्यभार संभालते ही चेता दिया कि थानों में दलालों की सक्रियता मिली तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा। लिया। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निस्तारण को अपनी प्राथमिकता बताया। कहा, अपराध पर लगाम लगाने के साथ यातायात व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि महिला, बच्चों और बुजुर्गों के साथ होने वाले अपराधों को गंभीरता से लिया जाएगा। पीड़ित के प्रति पुलिस की छवि मित्रवत बनाने और अपराधियों में डर पैदा किया जाएगा। कई एनकाउंटर लीड कर चुके पांडेय का कहना था कि बेवजह किसी को टार्गेट नहीं किया जाएगा, लेकिन पुलिस पर हमला हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बरेली में अनगिनत जुलूसों की परंपरा पर बोले कि समन्वय से काम लिया जाएगा। आठ माह में चार सौ बाइक चोरी और कई की रिपोर्ट दर्ज न होने पर कहा कि ऑटोलिफ्टर गैंग चिह्नित किए जाएंगे। वैसे यूपीकॉप एप से ऐसी रिपोर्ट कराई जा सकती है। साइबर ठगी मामलों में लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वे अपने खातों या कार्ड की गोपनीय जानकारी किसी को न दें।
पानी के जहाज से पुलिस सेवा का सफर
बिहार के सीवान निवासी पांडेय ने बताया कि उनकी पढ़ाई पटना से हुई। मुंबई आईटीआई से न्यूटिकल साइंस से तकनीकी शिक्षा लेकर आस्ट्रेलिया की शिपिंग कंपनी में पांच साल नौकरी की। वहीं तैयारी करके परीक्षा दी और 2011 बैच के आईपीएस अफसर चुने गए। वे बस्ती, जौनपुर, संत कबीरनगर और बागपत के एसपी रह चुके हैं। महानगर में एसएसपी के रूप में पहली पोस्टिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें