फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीनगर हत्याकांड में पुलिस को मिली कामयाबी, आरोपी शिक्षक शिकंजे में, आज हो सकता है खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गांधीपुरम में पत्नी की निर्ममता से हत्या करने के आरोपी को हिरासत में लेने की सूचना है। आज घटनाकांड का खुलासा हो सकता है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी गिरफ्तारी की बात स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेमनगर की गांधीपुरम कॉलोनी में शनिवार रात किराये के मकान में पत्नी आरती की बेहद नृशंसता के साथ हत्या करके पति धीरज फरार हो गया था। नंबर लगातार बंद होने और परिवार की सूचना के बाद मकान मालिक नीरज अग्रवाल ने छत के कमरे में आरती का शव देखकर पुलिस बुला ली थी। रविवार को मायके से आए भाई प्रदीप सोनी ने बताया था कि आरती के पति धीरज के शक्की रवैये ने उसकी जिंदगी को काफी समय से नर्क बना रखा था। आरती के पिता ननकन प्रसाद ने रिपोर्ट कराई जिसके मुताबिक शादी में दिए गए दहेज से उनका दामाद धीरज, उसके पिता राममूरत और मां सुषमा संतुष्ट नहीं थे। वे कार मांग रहे थे इसीलिए सुनियोजित तरीके से अलग किराए का कमरा दिलाकर आरती की हत्या कर दी।
तब से प्रेमनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही थीं। मंगलवार को धीरज की मां सुषमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बुधवार को भी पुलिस को सफलता मिलने का दावा किया जा रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना का बस खुलासा होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें