फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्प्रूवमेंट परीक्षा : बरेली कॉलेज से गायब रहे दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन बरेली कॉलेज में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया, लेकिन दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी गायब रहे। अब इन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 9-12 और दोपहर 2-5 बजे तक दो पालियों में इम्प्रूवमेंट की परीक्षा आयोजित की गई। बरेली कॉलेज में छह कॉलेजों का सेंटर बनाया गया है। दोनों ही पालियों में 1450-1450 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे बाद तक परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति है, लेकिन मंगलवार को एक घंटे बाद परीक्षार्थी बरेली कॉलेज में पहुंचते रहे। स्क्वाड ने सख्ती दिखाई, लेकिन अनुरोध करने पर इन्हें परीक्षा की अनुमति दे दी गई। परीक्षा प्रभारी डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि पहले दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। वहीं, विश्वविद्यालय से पहले दिन कोई उड़नदस्ता निरीक्षण को बरेली कॉलेज नहीं पहुंचा।
पेपर लेकर दौड़ते रहे शिक्षक
देर तक छात्र-छात्राओं के आने के चलते शिक्षकों को खासी मशक्कत भी करनी पड़ी। कुछ विषय के परीक्षार्थी ज्यादा पहुंचने के चलते शिक्षकों को कंट्रोल रूम से दोबारा पेपर लेने के लिए जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें