फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर घायल मिला युवक, खुदकुशी की थी कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लालफाटक क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक गंभीर अवस्था में घायल मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छानबीन में युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में लालफाटक क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार रात एक युवक संदिग्ध अवस्था में घायल पड़ा मिला। आसपास दुकानदारों के नजर पड़ने पर उसे मृत समझकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो युवक की सांसे चलती मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छानबीन के दौरान उसकी जेब से एक सुसाइड नोट, आईडी और फोन मिला। आधार कार्ड से युवक की पहचान सुभाषनगर क्षेत्र के सिठौरा निवासी सौरभ रस्तोगी के तौर पर हुई। सौरभ का फोन चालू करते ही घर से फोन आया तो पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी। जिला अस्पताल पहुंचे पिता महेंद्र उसे एक निजी अस्पताल ले गए। पुलिस के मुताबिक नौकरी न होने व अन्य घरेलू कारणों से वह परेशान था।

सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी थी माफी
सौरभ की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने माता-पिता के अपने इस कदम के लिए माफी मांगी थी। लिखा था कि मेरी मौत के बाद उन्हें परेशान न किया जाए। दोबारा उसी घर में जन्म लेने की बात कहकर बात खत्म की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें