फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रुपये वापस मांगे तो कार के आगे कूदा जुआरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जुआ खेलते वक्त साथी जुआरी के रुपये छीनकर भागे दूसरे जुआरी को पुलिस ने पकड़कर चौकी पर बैठा लिया। रुपये लौटाने का दबाव बनाने के लिए जुआरी की बाइक भी खड़ी कर ली। इसी बीच मौका पाकर जुआरी चौकी से भाग खड़ा हुआ और सड़क पर जा रही कार के आगे कूद पड़ा। इससे अनियंत्रित होकर कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कार का मालिक भी चौकी पर मुआवजे के लिए हंगामा करने लगा। इस पर पुलिस ने जुआरी को हिरासत में लेकर मामला निपटा दिया।
विज्ञापन

रिठौरा के मोहल्ला नई बस्ती में बृहस्पतिवार रात कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही दो लोगों में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया और एक जुआरी ने दूसरे के रुपये छीन लिए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो रुपये छीनने के आरोपी को पुलिस ने पकड़कर चौकी पर बैठा लिया गया। इसके बाद पुलिस रुपये लौटाने के लिए उस पर दबाव बनाने लगी। उसकी बाइक भी चौकी में खड़ी करा ली गई लेकिन वह रुपये लौटाने को तैयार नहीं हुआ। इसी बीच पुलिस का ध्यान बंटा तो हिरासत में बैठे जुआरी ने चौकी से हाईवे की ओर दौड़ लगा दी। पुलिस पीछे से दौड़ी तो वह हाईवे पर एक ट्रक के आगे कूदने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने किसी तरह उसे पकड़ा तो वह दोबारा छूटकर भाग निकला और सामने से आ रही एक कार के आगे कूद गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और कार का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार मालिक लल्ला मार्केट निवासी रूपेश चौधरी भी चौकी पहुंच गए और उससे कार में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे तो पुलिस ने कार्रवाई की बात कहकर जुआरी को हिरासत में ले लिया। घटना की खबर गांव में पहुंचे ही सभासद समेत तमाम लोग चौकी पहुुंच गए। सूचना पर सीओ हाफिजगंज भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें