फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूब पर बैठकर नदी पार कर रहे लोग डूबे, बामुश्किल बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से कुछ गांवों का संपर्क जीएम बांध से पूरी तरह से कट गया है। ऐसे में प्रशासन की मदद से ग्रामीणों को गांव से बाहर निकाला जा रहा है, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। इधर शनिवार को कुछ लोग ट्यूब पर बैठकर महावा नदी पार कर रहे थे, अचानक वह पलट गया। इससे उस पर बैठे लोग डूब गए। कुछ लोगों ने उन्हें बमुुश्किल बचाया लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के खागी नगला, परशुराम नगला और वीरसहाय नगला का जीएम बांध से संपर्क कट चुका है। वहीं परशुराम नगला, गिरधारी नगला, वीरसहाय नगला, खागी नगला, भमरौलिया आदि गांवों के संपर्क मार्ग पहले से ही पूरी तरह से जलमग्न हैं। ऐसे में लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए प्रशासन की ओर संपर्क मार्ग के पास में चार नाव डलवाई गई हैं। वहीं परशुराम नगला के ग्रामीणों ने एक नाव और लगवाने के लिए प्रशासन से मांग की है। इधर गांव तेलिया नगला के सोनपाल, सोनू, ललिता, विजय सिंह, सोमी, धूमसिंह और राजू ट्यूब पर बैठकर महावा नदी को पार कर कोतल नगला जा रहे थे कि अचानक ट्यूब पलट गया, जिससे उस पर बैठे लोग डूबने लगे। कुछ लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उनको डूबने से बचाया। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने शनिवार को क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव वालों को समझाया कि वह गंगा नदी के किनारे न जाएं, न ही बच्चों और जानवरों को जानेे दें। खासतौर पर छोटे बच्चों को विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें