फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चोरों ने दो दुकानों से माल उड़ाया, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। खलीलपुर बाजार में पुलिस पिकेट स्थल से बीस कदम दूर स्थित दो दुकानों के शटर काटकर काफी माल चोरी कर लिया गया। तीन चोरों ने रात में बड़ी सफाई से चोरी की और पुलिस को भनक भी नहीं लगी। गनीमत ये रही कि चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब उसी के सहारे पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के खलीलपुर रोड का है। यहां का बाजार कस्बे का व्यस्ततम बाजार माना जाता है। शुक्रवार रात करीब दो बजे तीन नकाबपोश चोर बाइक से स्लीपर रोड गली नंबर चार में रहने वाले रवि गुप्ता की दुकान अदिति फुटवियर पर पहुंचे। तीनों ने बाइक खड़ी कर मिनटों में ही शटर का ताला काट दिया। फिर एक चोर बाहर ही बाइक लेकर खड़ा रहा और दो अंदर घुसे। वे गल्ले में रखे 65 हजार रुपये व अन्य सामान लेकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद चोरों ने कुछ ही दूर स्थित जयशंकर कश्यप की दुकान कश्यप गारमेंट्स को निशाना बनाया। यहां पर भी शटर के ताले तोड़कर घुसे चोरों ने करीब तीस हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। चोरों की ये हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, हालांकि मुंह पर कपड़ा होने से चेहरे स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। घटना की जानकारी सुबह बाजार खुलने पर हुई तो व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कस्बे के तमाम व्यापारी थाने जा पहुंचे और घटना के जल्द खुलासे की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि रवि गुप्ता की दुकान से महज बीस मीटर की दूरी पर पुलिस पिकेट तैनात रहती है। ऐसे में दो दुकानें में चोरी कैसे हो गई। पुलिस ने तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है। सीबीगंज इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें