भुता। हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट डालने वाले कथित म्यूडी खुर्द कला निवासी एहसाद मंसूरी के खिलाफ एसएसपी के आदेश से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। एसपी देहात ने बताया कि वीडियो और फोटो करीब दो साल पुराने हैं। अब इस मामले की शिकायत हुई है तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की पहचान भी हो गई है, उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी आईडी की जांच की जाएगी।
बता दें कि बुधवार को फेसबुक पर आई इस पोस्ट पर हथियारों का प्रदर्शन करते हुए पोस्ट डाली गई थी। इसे शांतिभंग व सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश माना जा रहा था। इसके खिलाफ विश्व हिंदू महासंघ के फरीदपुर तहसील अध्यक्ष राम ने तहरीर दी। कहा कि फेसबुक पर फैलाई जा रही पोस्ट से धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं।