फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से शादी करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने अपने नाबालिग रिश्तेदार से ही शादी कर ली थी। शादी के कुछ दिन बाद ही युवक ने पत्नी को छोड़ भी दिया था। दबाव बनाने पर पत्नी पर उसे जहर देने का आरोप लगाते हुए फंसाने की कोशिश भी की। पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना किला में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

किला क्षेत्र के गुलाब नगर निवासी अंकित ने प्रेम प्रसंग के चलते करीब एक साल पहले अपने ही एक रिश्तेदार से भागकर शादी कर ली थी। कुछ दिन साथ रखने के बाद अंकित ने पत्नी को छोड़ दिया था। पत्नी ने साथ रहने का दबाव बनाया तो अंकित ने नींद की गोलियां खाकर पत्नी को फंसाने की कोशिश भी की थी। जिला अस्पताल में भर्ती अंकित को देखने गई पत्नी ने भी वहीं वार्ड में बाजार से लाकर फिनाइल की गोलियां गटक ली थी। बिगड़ी हालत देख अंकित वहां से भाग निकाला था। पीड़िता के पिता ने अब अंकित और उसके परिजन योगिता वाली, मीना देवी और पिता महेश उर्फ चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें