फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों का पक्ष रखने एसएसपी कार्यालय पहुंचे गांव वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साढ़े तीन लाख रुपयों के लेनदेन को लेकर एक पूर्व सैन्यकर्मी को गोली मार दी गई थी। गांव के ही तीन लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके चलते बुधवार सुबह आरोपियों के गांव के करीब 40-50 लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों निर्दोष बताया।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी के गांव कादरगंज निवासी एक पूर्व सैन्यकर्मी राजवीर सिंह को खेत पर काम करते वक्त खेत ने कुछ दबंगों ने गोली मार दी थी। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार आने के बाद राजवीर ने गांव के ही बबलू पाल, राजीव और सुख नंदन पर आरोप लगाया था। परिजनों ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके परिजनों के मुताबिक राजवीर ने गांव अमरेख निवासी बबलू से साढ़े तीन लाख रुपये उधार लिए थे। घटना के एक हफ्ते बाद अमरेख गांव के करीब लोग आरोपियों का पक्ष रखने एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उनके मुताबिक आरोपियों से उसका रुपयों को लेकर झगड़ा होने के बाद खेत में बनी झोपड़ी में जाकर खुद को गोली मार ली थी। एसपी देहात संसार सिंह ने बताया कि प्राथमिक आरोपों के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें