फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का विवाद लेकर कचहरी पहुंचे परिवार में मारपीट, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पैतृक मकान का विवाद लेकर वकील से मिलने कचहरी पहुंचे एक परिवार के सदस्यों में मारपीट हो गई। कब्जा चाह रहे परिवार के सदस्य मकान के कागजात से भरा बैग लेकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र निवासी वैष्णवी का उनके जेठ व अन्य से पैतृक मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते वैष्णवी अपने पति आरिफ के साथ बुधवार दोपहर कचहरी पहुंची थीं। उनके मुताबिक यहां उनके जेठ सरफराज, नंद आसमा, नशा और एक अन्य व्यक्ति आए और उनसे गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पीट दिया और कागजातों से भरा बैग लेकर भाग निकले। बताया कि बैग में मकान के कागज समेत उनकी मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें