फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने पुत्रवधू की बहनों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहन की ससुराल गई युवती पर सास और ननद ने हमला करके उसके कपड़े तक फाड़ दिए। एसएसपी के आदेश पर युवती मां ने पति समेत पांच लोगों पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के जगतपुर पर पानी की टंकी के पास रहने वाली अच्छी बी के मुताबिक, उसकी बड़ी बेटी रहीमा पत्नी सईद के हाल में डिलीवरी हुई है। 12 जुलाई को उसकी पुत्रियां नाजिया और रहनुमा ससुराल में दलिया और अंडे देने गई थीं। ससुराल में रहनुमा के ससुर नत्थू, सास, ननद हुस्नआरा और फरीन ने कहा कि यह अपनी बहन की बहुत हिमायती बनती है। आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी बेटी के कानों के बुंदे नोच लिए। सईद ने एक पुत्री को पकड़कर कपड़े फाड़ दिए। अचानक हुए हमले से दोनों पुत्रियां घबरा गई। वह किसी तरह से उनके चंगुल से भाग कर घर आ गई। उसके बाद वह पुत्रियों के साथ जगतपुर चौकी गई, लेकिन पुलिस ने उनकी एक सुनी। तीन अगस्त को वह एसएसपी से मिली। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने सईद, ससुर नत्थू, सास रहीमा, ननद फरीन और हुस्न आरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें