फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध बांटने जा रहे दोस्तों पर हमला, हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दोस्त के साथ दूध बांटने जा रहे एक युवक पर कार सवार लोगों ने डोहरा मोड़ पर हमला कर दिया। हमलावरों ने हवाई फायर करने के बाद दोनों को बटों से पीटा। पीड़ितों के मुताबिक हमलावर एक को गाड़ी में बैठाकर ले गए और कुछ दूर कॉलोनी के गेट के पास फेंक दिया। पीड़ितों ने बारादरी थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी रविंद्र यादव सोमवार रात अपने दोस्त राम सेवक के साथ डोहरा रोड स्थित सनराइज कॉलोनी में दूध बांटने जा रहे थे। उनके मुताबिक वहां जाते वक्त डोहरा मोड़ पर कार सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। एक युवक ने कार से उतरते ही हवाई फायरिंग की फिर तीनों उन्हें बटों से पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी रामसेवक को कार में डालकर ले गए और उसे कॉलोनी के गेट के बाहर फेंककर भाग निकले। सूचना पर पहुंची यूपी 100 उन्हें लेकर थाने पहुंची। रविंद्र के भाई नन्हें ने बताया कि यहां उन्हें घंटों बैठाया गया और फिर देर रात इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। तहरीर तक बदलकर देने को कहा गया। हमले में रामसेवक के एक पैर में फ्रेक्चर हो गया है। रुहेलखंड चौकी इंचार्ज ने बताया की डोहरा चौराहे पर कुछ लोगों में मारपीट होने की सूचना मिली थी। फायरिंग की बात गलत है। लड़कों का लेनदेन को लेकर पुराना विवाद है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें