फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर पर गलत इलाज कर बच्चे की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर पर एक व्यक्ति ने उनकी पत्नी का गलत इलाज कर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए सोमवार को एसएसपी से शिकायत की। पीड़ित के मुताबिक बच्चे की मौत के बाद दूसरे डॉक्टर को दिखाया तो मामला सामने आया। एसएसपी ने पीड़ित से डीएम और सीएमओ से शिकायत करने की बात की।
विज्ञापन

बहेड़ी निवासी मोहम्मद उवैस की पत्नी नाजिया को कुछ पहले गर्भावस्था के दौरान तकलीफ होना शुरू हुई थी। उन्होंने प्रेमनगर स्थित एक अस्पताल में पत्नी का चेकअप कराया था। उनके मुताबिक डॉक्टर ने पत्नी का गलत इलाज किया और कई तरह की जांचों के नाम पर उनसे लाखों रुपये ठग लिए। बताया कि इस दौरान पत्नी का गर्भ भी गिर गया और लगातार खून का रिसाव होने लगा। परेशान होकर एक दूसरी डॉक्टर को दिखाया तो मामला पकड़ में आया। दूसरी डॉक्टर ने बताया कि गलत जगह ऑपरेशन का इंस्टूमेंट लगने के कारण उनकी पत्नी की फैलोपियन ट्यूब फट गई और उसमें फंसकर बच्चे की मौत हो गई। ज्यादा खून के रिसाव का कारण भी यहीं रहा। आरोप है कि इलाज के नाम पर ठगी करने के बावजूद डॉक्टर ने पत्नी का गलत इलाज कर दिया। दंपति ने बच्चे की मौत का जिम्मेदार भी डॉक्टर को ही ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें