फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक कराने के बावजूद बस न आने पर हर्जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शादी के दिन बुक बस न आने पर फोरम ने ट्रेवल एजेंसी को सात हजार रुपये हर्जाना देने का आदेश किया गया। यह आदेश जिला उपभोक्ता फोरम ने किया। गांव नौगवां थाना फरीदपुर के रहने वाले नबी अहमद मंसूरी ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दाखिल करते हुए कहा कि छोटे भाई शकील की शादी के लिए दो बसों को ग्यारह हजार रुपये में बुक किया था। इसके लिए एडवांस भी दिया गया। लेकिन शादी वाले दिन चार मई 17 को बसें आई ही नहीं। इससे उन्हें 12 चार पहिया वाहन करने पड़े जिसके लिए उसे साठ हजार रुपये खर्च करना पड़ा। फोरम से शिकायतकर्ता ने खर्चा व हर्जाना दिलवाने की मांग की। फोरम ने सपना ट्रेवल एजेंसी को वादी की ओर से एडवांस दिए गए दो हजार रुपये, मुकदमा खर्च के तौर पर पांच हजार और सात हजार रुपये हर्जाने के रूप में देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें