फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड पुलिस कर्मी पर मरापीट व अभद्रता की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड पुलिस कर्मी पर मारपीट की रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। गंदे पानी का निकास बंद हुआ तो एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने एक महिला और उसकी बेटी को घर में घुसकर पीट दिया। आसपास के घरों से सीवर समेत अन्य गंदगी जमा होने के चलते महिला ने मिट्टी डलवाई थी। डीआईजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र निवासी एक महिला के घर के पड़ोस में खाली पड़े प्लाट में लोग कूड़ा डालते थे। सबके सीवर भी उसी में खुलते थे। इसके चलते महिला ने गंदगी, जलभराव और सीलन से बचने के लिए प्लॉट मालिक से कहकर उसमें मिट्टी पड़वा दी। उनके मुताबिक इससे एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी रविंद्र प्रताप सिंह के घर के गंदे पानी की निकास बंद हो गया। आरोप है कि इसके चलते वह अपने बेटे उपेंद्र, प्रियेंद्र और पूरे परिवार के साथ उनके घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्हें और उनकी बेटी को पीटा। महिला ने बताया कि कालोनी में मरे जानवर भी वह लोग प्लॉट में ही दफन करा देते हैं। पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उनके खिलाफ एक झूठा मुकदमा लिखवाकर उन्हें मकान खाली करने को धमकाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें