फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चलाई जाएगी मुगलसराय एक्सप्रेस, यात्रियों को हुआ काफी परेशानी

Sat, 03 Aug 2019 05:42 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

पांच घंटे के ब्लॉक के चलते जंक्शन पर डाउन लाइन की ट्रेनें लेट पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। पूर्वाह्न 11.28 बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस और दोपहर 1.28 बजे अवध असम एक्सप्रेस जाने के बाद प्लेटफार्म एक पर लगभग चार घंटे के लिए सन्नाटा छा गया। शाम पांच बजे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची। बरेली वाराणसी एक्सप्रेस के लखनऊ और सीतापुर पैसेंजर शाहजहांपुर से डायवर्ट और मुगलसराय एक्सप्रेस रद्द होने से भी यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन


बरेली मुरादाबाद सेक्शन पर नॉनइंटर लॉकिंग और मिलक-नगरिया सादात स्टेशनों के बीच पटरियों की मरम्मत और नए स्लीपर बिछाने के लिए डाउन लाइन पर पांच घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान दिल्ली से लखनऊ रूट की ट्रेनें प्रभावित रहीं।

शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस जाने के बाद प्लेटफार्म एक यात्रियों पर आवाजाही कम हो गई। इसके बाद नगरिया सादात और मिलक सेक्शन पर इंजीनियरिंग अनुभाग ने काम शुरू किया, जिससे नई दिल्ली लखनऊ काशी विश्वनाथ एक घंटे, नई दिल्ली राजगीर एक्सप्रेस 45 मिनट, जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस तीन घंटे, काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन


अमृतसर कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस चंदौसी होते हुए जंक्शन पहुंची। जंक्शन पहुंचने के बाद ट्रेन का इंजन लखनऊ दिशा में लगाया गया। दूसरी ओर वाराणसी बरेली एक्सप्रेस लखनऊ तक ही चलाई गई। यह ट्रेन लखनऊ से वापस होकर वाराणसी को रवाना हुई। सीतापुर शाहजहांपुर पैसेंजर रोजा तक आकर सीतापुर को वापस गई। तीन दिन के लिए रद्द मुगलसराय एक्सप्रेेस चार अगस्त से चलाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें