फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टाफ से दबंगों ने की मारपीट, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली से लौट रहे दो युवकों का सामान उतारने को लेकर नोकझोंक हुई तो उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर बस स्टाफ को पीट दिया। सवारियों ने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी भाग निकले। शिकायत पर बारादरी थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दिल्ली में शास्त्री पार्क निवासी आदिल दिल्ली से हरदोई चलने वाली निजी बस के हेल्पर हैं। उनके मुताबिक बुधवार सुबह दिल्ली से दो लड़के सैमदास और संजय बरेली के लिए बैठे थे। दोपहर बाद यहां यूनिवर्सिटी के पास उन्होंने बस रुकवाई और उतरने लगे। इसी बीच सामान उतारने को लेकर कंडक्टर मुजम्मील और ड्राइवर कासिफ से उनकी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने अपने पांच दोस्तों को बुलाया और सब ने मिलकर कंडक्टर, ड्राइवर समेत चार बस स्टाफ को बुरी तरह पीटा। लड़कों ने बस में तोड़फोड़ भी की। सवारियों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें