फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगे हैं कूड़े के ढेर, फिर भी शुरू हुआ स्वच्छता सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर भर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, ऐसे में नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी जागरूकता के लिए बृहस्पतिवार को मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. नगर निगम से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

शहरों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुआत की है। यह सर्वे हर साल किया जाता है। इसके तहत लोगों को कूड़ा कूड़ेदान में डालने, गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने के लिए प्रेरित किया जाता है। साथ ही स्वच्छता संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए स्वच्छता एप भी तैयार किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए इस एप के जरिये शहरवासियों और स्कूल समेत विभिन्न संस्थाओं को जोड़ा गया था। बावजूद इसके जब पिछली बार स्वच्छता सर्वेक्षण का परिणाम आया तो नगर निगम को टॉप 100 शहरों में जगह नहीं मिली। अब बृहस्पतिवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का आगाज हो गया है। इस अभियान में जनता का अहम योगदान है इसलिए बृहस्पतिवार को नगर निगम से मेयर और नगर आयुक्त ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शहर की सड़कों पर कूड़े के ढेर
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की बेशक शुरुआत हो गई है, लेकिन शहर की सड़कों पर सफाई व्यवस्था बदहाल है। बृहस्पतिवार को भी श्यामगंज पुल के नीचे, सिविल लाइंस की सड़कों और शाहजहांपुर रोड पर कूड़े के ढेर लगे नजर आए। श्यामगंज पुल के नीचे तो इतने बड़े ढेर थे, जिन्हें देखकर लग रहा था कि यहां कई दिन से कूड़ा नहीं उठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें