फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से छेड़छाड़ करने वालों ने धमकाया तो भाई ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के नवादा शेखान निवासी एक छात्रा से छेड़छाड़ करने वालों को उसके पिता ने पकड़कर पुलिस को सौंपा तो आरोपी पक्ष के लोगों ने छात्रा के भाई को रास्ते में घेर कर धमका दिया। घबराए युवक ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्तापक्ष से जुड़े नेता इस मामले में पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव डाल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नवादा शेखान के एक धार्मिक संगठन से जुड़े नेता बुधवार शाम संजीव मौर्या नाम के युवक को पकड़कर बारादरी थाने लाए थे। उन्होंने इंस्पेक्टर राहुल सिंह को बताया कि उनकी बेटी एक कॉलेज में पढ़ती है। संजीव और उसका साथी पिंटू उनकी बेटी को आए दिन छेड़ते थे। बेटी ने कई बार इसकी शिकायत उनसे की। बुधवार शाम भी इन लोगों ने उनकी बेटी से राह चलते छेड़छाड़ की। बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग और वह खुद आ गए। संजीव को मौके पर पकड़ लिया और ले आए हैं, दूसरा आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली।
छात्रा के पिता के मुताबिक घटना के थोड़ी देर बाद उनका बेटा पड़ोस की गली से निकलकर जा रहा था। तभी सत्ता पक्ष से जुड़े एक नेता के करीबियों ने उसे मामला वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे उनका बेटा काफी घबरा गया। बाद में उसने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिवार को जानकारी हुई तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। छात्रा के पिता देर रात फिर बारादरी थाने पहुंचे तो पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्द हू दूसरे आरोपी को भी पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें