फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों प्लाटों के बैनामे कराने को बीडीए ने भरी बुनियादी सुविधाओं की नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। करीब 270 हेक्टेयर जमीन पर विकसित हो रही रामगंगा आवासीय परियोजना में सड़क, नाली, बिजली सहित दूसरी सुविधाएं मुहैय्या न होने से बीडीए करीब एक हजार प्लाटों का बैनामा नहीं कर पा रहा है। काफी समय से ठप पड़ी इस परियोजना में बीडीए ने बुनियादी सहूलियत देने के लिए करीब 12 करोड़ के काम स्वीकृत कराए हैं। इन्हें तीन माह में पूरा कराने के लिए ठेकेदारों को अलग-अलग काम दिए गए हैं। बुधवार को बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने भूमि पूजन के साथ ही इन कार्यों का भी शुभारंभ किया है।
विज्ञापन

12 सेक्टरों में बंटी इस आवासीय परियोजना में बजट की कमी के चलते मूलभूत काम नहीं हो पा रहे थे। प्लाटों की बिक्री होने के बावजूद बीडीए के अधिकारी उनकी रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस परियोजना के सेक्टर तीन और छह में कई विकास कार्य होने हैं। इसमें सेक्टर तीन में 3, 84,61,886 रुपये से अवशेष नाली व पुलिया निर्माण, 1,97,97,179 रुपये से सेक्टर छह में भूखंडों में मिट्टी भराई का काम, सेक्टर नौ में समाजवादी पॉकेट के 98,99,056 रुपये से अवशेष कार्य, 96,08,597 रुपये सेक्टर छह में पार्कों का निर्माण, 76,56,021 रुपये से सेक्टर एक व्योम खंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 144 ईडब्ल्यूएस भवनों के मध्य विकास कार्य और 27,25,724 रुपये से ट्रांसपोर्टनगर योजना में मैकेनिक भूखंडों का विकास कार्य होना है। इसके साथ ही कई सेक्टरों में बिजली से संबंधित कार्य भी होने हैं। इसमें रामगंगा योजना के सेक्टर तीन में 41,97,194 रुपये से विद्युतीकरण, सेक्टर तीन में ही 36,33,151 रुपये से 11 केवीए फीडर लाइन व स्ट्रीट लाइटों के काम, 7,39,633 रुपये से सेक्टर एक, तीन और नौ में स्थित नलकूपों के लिए डबल पोल पर 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने और 6,24,205 रुपये से प्राधिकरण के कार्यालय में फायर फाइटिंग के काम होने हैं।
विज्ञापन

रामगंगा परियोजना के कई सेक्टर में बिजली, नाली व सड़क के काम होने हैं। जरूरी सुविधाएं न मिल पाने से बीडीए प्लाटों का बैनामा नहीं करा पा रहा है।
- दिव्या मित्तल, उपाध्यक्ष, बीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें