फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी का उत्पात, मूर्ति तोड़ने की कोशिश की और पुलिस की फाड़ी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शराबी के पीपल थान के पास नंदी महाराज की मूर्ति तोड़ने पर बवाल हो गया। लोगों ने किसी तरह से शराबी को काबू किया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस से हाथापाई करके उसने वर्दी फाड़ दी। थान के बाबा और पुलिस ने शराबी के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मुहल्ले का रंजीत शराब पीकर वनखंडी नाथ मंदिर के पीपल थान के पास लगी में नंदी की मूर्ति को छेनी हथौड़ी से तोड़ने लगा। आवाज होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने शराबी समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। वह लगातार हथौड़ी से मूर्ति पर वार किए जा रहा था। कोई रास्ता न देख लोगों ने उसे बातों में लगा लिया और उकसाकर बाहर बुला कर पकड़ लिया। फिर डायल-100 पुलिस को सूचना देकर भीड़ ने उसे जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे वैन में बैठने की कोशिश की तो पुलिस पर हमलावर हो गया। हेड कांस्टेबल गौरीशंकर और मोहम्मद असलम की वर्दी फाड़ दी और सोल्डर नोच कर फेंक दिया। मंदिर के पुजारी बाबा शैतान भारती, अर्जुन, धीरज, अरुण आदि ने उसे रंजीत को पकड़ लिया। सूचना मिलते बारादरी इंस्पेक्टर राहुल सिंह लाव लश्कर के साथ पहुंच गए। उन्होेंने शराबी रंजीत प्रजापति को हिरासत में लेकर थाने ले आई। डायल-100 के रामचरन सिंह और मोहम्मद असलम ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी ओर पुजारी ने भी रंजीत के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि रंजीत को जेल भेज दिया गया। जल्द ही मंदिर समिति नंदी मूर्ति की मरम्मत कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें