फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी वालों तक को पता है... साहब बहुत डांट खाए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूरे दिन मंडी कार्यालयों में चर्चा बनी रही कि मुख्यालय बुलाकर उपनिदेशक मंडी परिषद प्रशासन (डीडीए) खूब डांटे गए हैं। क्योंकि
विज्ञापन

पिछले दिनों कृषक उपहार योजना के लकी ड्रा कार्यक्रम में कमिश्नर ने गड़बड़ी पकड़ ली थी। कमिश्नर ने लकी ड्रा कार्यक्रम स्थगित करने के निर्देश दिए थे। इससे मंडी परिषद की कार्यप्रणाली और सरकारी योजनाओं से खिलवाड़ का खुलासा हो गया था। इस प्रकरण के बाद मुख्यालय ने डीडीए पर तीखी नाराजगी जताते हुए कामकाज में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी परिषद में पिछले माह बरेली समेत कई स्थानों पर विवादित पदोन्नत कर तैनात किए गए हैं। इसके तहत ही बरेली में डीडीए पद पर शिव मंगल सिंह चंदेल तैनात हुए। इससे पहले वे बरेली और शाहजहांपुर में मंडी सचिव पद कार्य कर चुके हैं। दोनों स्थानों पर उन्होंने विवादित कार्य किए और सस्पेंड हुए। स्थानांतरण नीति को ताक पर रखकर उनकी तैनाती हो गई। डीडीए ने पिछले दिनों कृषक उपहार योजना कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि कमिश्नर रणवीर प्रसाद बने थे। कमिश्नर ने लकी ड्रा में शामिल कूपन की सही गिनती नहीं होने और सौ-सौ की गड्डियां नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जताई थी। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसकी गूंज शासन और मंडी परिषद मुख्यालय तक पहुंची। इसके बाद मुख्यालय ने डीडीए को तलब कर खूब डांटा। साथ ही निर्देश दिए कि नई तिथि तयकर लाटरी कराई जाए। इसकी चर्चा मंडी कार्यालय और फल-सब्जी मंडी आढ़तों पर चर्चा बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें