फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बच्चों समेत राष्ट्रपति आवास पर दी आत्महत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति और उसके परिचित पुलिस वालों पर सांठगांठ कर कई मुकदमे दर्ज कराने के आरोप लगाए हैं, जिसके चलते उसे जेल भी जाना पड़ा। महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है। अगर उसे न्याय नहीं मिली तो वह राष्ट्रपति आवास पर बच्चों समेत खुदकुशी को बाध्य होगी। डीएम ने एसएसपी को मामले में एक्शन लेने को कहा है।
विज्ञापन

किला इलाके की महिला ने बताया कि पति ने दस साल पहले तीन बच्चों के साथ उसे छोड़ दिया था। कोर्ट के आदेश पर वह अब भी पति के ही एक घर में बच्चों के साथ रहती है। आरोप लगाया कि पति की शह पर ससुरालियों ने उसे घर से निकालने की साजिश की। जेठ पुलिस में हैं। उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कई बार उसे और बच्चों को शांतिभंग में बंद कराया। 20 जुलाई 2018 की रात जेठ के चार बेटों ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। वह थाने पहुंची तो वहां भी इंस्पेक्टर समेत स्टाफ ने ऐसी ही हरकत की। रिपोर्ट के बजाय उसके खिलाफ ही जानलेवा हमले की रिपोर्ट लिख ली गई। पैरवी पर जानलेवा हमले की धारा तो हटा दी गई लेकिन अब भी उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें