फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह के चलते एयरफोर्स कर्मी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पारिवारिक कलह के चलते एक एयरफोर्स कर्मी ने अपने सरकारी आवास में ही फंदे पर लटककर जान दे दी। सोमवार सुबह परेड ग्राउंड में न पहुंचने पर साथी उन्हें तलाशते हुए उनके आवास पहुंचे तो मामला सामने आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

एयरफोर्स के बरेली स्टेशन में सोमवार सुबह हो रही परेड में उत्तराखंड, पिथौरागड़ के गांव दनगरी निवासी कार्पोरल हिमांशु पोखड़िया (30) नहीं पहुंचे तो वहां मौजूद कमांडर ने उनकी तलाश कराई। कर्मचारी उन्हें ढूंढते हुए आवास पहुंचे तो वह बंद मिला। चौखट के ऊपर खुली जगह से हाथ डालकर दरवाजा खोल तो हिमांशु का शव दुपट्टे से पंखे से लटकता मिला। अधिकारियों के साथ थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार को पत्नी पूनम से झगड़े के बाद हिमांशु ने उन्हें आवास से बाहर कर दिया था। दो दिन पड़ोसी महेश के घर रहने के बाद वह रविवार को खटीमा निवासी अपनी बहन के घर लौट गईं थीं। साथियों ने बताया कि रविवार सुबह हिमांशु दूध लेने जाते नजर आए थे। इसके बाद से नहीं दिखे। हिमांशु पिछले करीब एक साल से यहां तैनात थे। दो महीने पहले ही परिवार को भी यहां ले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें