बरेली। जीआरपी ने बरेली जंक्शन से जहरखुरानी गिरोह के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक सुबह बरेली नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस में जहरखुरान ने साधारण कोच में एक यात्री को नशा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह उसका सामान लेकर भागने लगा। यह देखकर अन्य यात्रियों ने उसे पकड़ लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि आरोपी अशोक पुराना शहर का रहने वाला है। उसके पास से पांच फोन, 140 ग्राम नशीला पाउडर और दो अटैची बरामद हुई हैं। शाम को उसे जेल भेज दिया गया।