फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये हड़पे, फिर जातिसूचक मेसेज बनाकर कर रहे बदनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक ग्राहक के घर में इनवर्टर-बैट्री लगाने को रुपये लेकर एक इलेक्ट्रानिक मेकेनिक उन्हें हड़प कर गया। ग्राहक के विरोध करने पर मेकेनिक उनके नाम से जातिसूचक मेसेज बनाकर उन्हें बदनाम करने लगा। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र के मिथिलापुरी फेज टू निवासी गौतम शर्मा ने कुछ दिन पहले बिथरी चैनुपर क्षेत्र की गंगाराम कांशीराम कालोनी निवासी इलेक्ट्रानिक मेकेनिक अंबा प्रसाद को घर में एक इनवर्टर-बैट्री लगाने के लिए चार मई को 12 हजार रुपये दिए थे। गौतम के मुताबिक इसके बाद अंबा प्रसाद टाल मटोल करने लगा। आरोप है कि दबाव बनाने पर वह उनके नाम से आपत्तिजनक जातिसूचक मेसेज बनाकर व्हाट्सएप पर वायरल कर उन्हें बदनाम करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें