फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। एक साल पहले अपनी ही कॉलोनी की किशोरी को अगवा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किशोरी आरोपी के चंगुल से डेढ़ महीना पहले छूटकर अपने घर पहुंची थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सीबीगंज इलाके की एक कॉलोनी की किशोरी को मई 2018 को कॉलोनी का पंकज ले गया था। इसके बाद सीबीगंज में आरोपी के खिलाफ अपहरण आदि धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस एक साल से आरोपी की तलाश कर रही थी। डेढ़ माह पहले किशोरी किसी तरह छूटकर अपने घर पहुंची। उसने बताया कि पंकज अपहरण कर उसे रोहतक हरियाणा ले गया था। वहां उसके साथ संबंध बनाए। उसकी चार माह की बच्ची भी है। रविवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से घेराबंदी कर दबोच लिया। विवेचक दरोगा दानवीर सिंह ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी अपनी पत्नी के हत्या के जुर्म में छह साल जेल में रह चुका है। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन


प्लॉट के फर्जी बैनामा में सात पर रिपोर्ट
सीबीगंज। एक प्लॉट का फर्जी बैनामा कराकर उसे बेच दिया गया। प्लॉट के असली मालिक ने कप्तान के आदेश पर सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी को दिए पत्र में सीबीगंज की लेबर कॉलोनी निवासी राजेंद्र प्रसाद राय ने बताया कि सनौआ गांव में आठ सौ गज का प्लॉट उन्होंने 1992 में अब्दुल से खरीदा था। आरोप है कि इसी प्लॉट को गांव की अजीजन ने उसी गांव के अलीदाद को बेच दिया। इसके बाद अजीज और उनके पुत्रों ने धोखाधड़ी कर इस जमीन को मई माह में बेच दिया। एसएसपी के आदेश पर थाने में फाइक एन्कलेव निवासी इरफान समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें