फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में नौकरी के नाम पर दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट के सिरसा गांव के युवक से सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। बदायूं निवासी आरोपी के खिलाफ पीड़ित की ओर से दिए गए पत्र पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। सिरसा के कृपाल सिंह ने बताया कि उनका रिश्तेदार बदायूं के अलापुर क्षेत्र का निवासी है जो सेना में किसी पद पर है। उसने कांधरपुर में पंप के सामने भी घर बना रखा है। उसने उससे तीन लाख रुपये खर्च करने पर सेना में नौकरी लगवा देने की बात कही। उन्होंने दो लाख रुपये दे दिए, लेकिन नौकरी नहीं लगी। अब यह रिश्तेदार उससे अभद्रता कर रहा है।
विज्ञापन


प्लेसमेंट के नाम पर बेरोजगारों से ठगी, हंगामा
बरेली। जंक्शन रोड पर खोले गए एक एजेंसी के दफ्तर ने बेरोजगार युवाओं का प्लेसमेंट कराने का विज्ञापन दिया। इसमें एसबीआई व एचडीएफसी जैसी बैंकों में सोलह हजार प्रतिमाह नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से पंजीकरण के लिए पंद्रह-पंद्रह सौ रुपये की वसूली की गई। कुदेशिया फाटक पर रहने वाले भाई-बहन ने भी 28 मई को पंजीकरण कराया। इसके बाद भी प्लेसमेंट न होने पर उन्होंने शुक्रवार दोपहर बाद एजेंसी कार्यालय पर हंगामा कर दिया। यूपी 100 पुलिस ने एजेंसी के एक कर्मचारी के साथ ही पीड़ित पक्ष के एक युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने खुद को ही फंसता देखा तो फैसला कर लिया। दोनों ही पक्षों ने एकदूसरे पर कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें