फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से घर में घुसकर की मारपीट, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर एक महिला तो निगम के एक सफाई कर्मी ने साथियों संग घर में घुसकर पीट दिया। महिला के मुताबिक शिकायत करने पर मढ़ीनाथ चौकी पुलिस उल्टा समझौता का दबाव बनाने लगी। कार्रवाई न होने पर उसने एडीजी से शिकायत की। उनके आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला अकेले रहती है। बताया कि अकेला होने के चलते मोहल्ले का ही चमन उर्फ पप्पू उन पर गंदी नजर रखता है। अकसर छींटाकशी भी करता है। उनके मुताबिक 13 जुलाई को पप्पू सुबह तड़के उनके घर के दरवाजा पीटने लगा। खोलने पर वह जबरन अंदर घुस आया और चाकू से डराकर छेड़छाड़ करने लगा। चीखने पर आस पास वाले इकट्ठे हुए तो आरोपी भाग निकला। आरोप है कि उसी शाम पप्पू ने पत्नी संगीता, भाई सोमपाल, लल्ला व अन्य के साथ घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी से शिकायत की तो चौकी पुलिस समझौते का दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें