मैगलगंज। थाना क्षेत्र के गांव बांदूखेड़ा में सोमवार की रात चोरों ने एक घर में नकब लगाकर से 51 हजार की नकदी समेत 70 हजार कीमत के जेवर पार कर दिए। मकान मालिक को घटना की जानकारी दूसरे दिन मंगलवार को सुबह हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बांदूखेड़ा निवासी हरनाम के घर की कच्ची दीवार फांदकर चोर अंदर घुसे, जिसके बाद कमरे में नकब लगाकर चोर अंदर दाखिल हो गए। कमरे से जेवर और नकदी भरा बक्सा उठा ले गए, जिसमें 51 हजार की नकदी समेत 70000 के जेवर रखे थे। हरनाम की दो बेटियों रश्मि देवी और शुभी देवी के दो गुल्लक रखी हुई थी, जिसमें दो साल से सिक्के इकट्ठे कर रही थीं। वह भी चोर उठा ले गए और जाते जाते एक मोबाइल भी उठा ले गए। हरनाम के घर चोरी करने के बाद बगल में ही छंगा लाल मौर्य के घर नकब लगाने की कोशिश की, लेकिन वहां लोग जग रहे थे। आहट पाते ही चोर वहां से खिसक लिए। गांव के पूरब गन्ने के खेत में हरनाम का खाली बक्सा बरामद हुआ है। हरनाम ने रात में ही डायल 100 पर सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
फायरिंग कर चोर भागे
सोमवार की रात को अमरपाल अपने मोटर की रखवाली करके घर वापस आ रहा था। उसने गन्ने के खेत में कुछ लोगों को बैठे देखकर टोका, तो बदमाशों ने अमरपाल पर फायर कर दिया। इससे घबराकर अमरपाल गांव की ओर दौड़ा और शोर मचाया। जब तब ग्रामीण खेत पहुुंचे, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।