फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिसिटी अस्पताल के बाहरी हिस्से में लगी आग, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मेडिसिटी अस्पताल में मंगलवार सुबह बाहरी हिस्से में बने मेडिसिटी लोगों की फाइबर शीट में शार्टसर्किट से आग लग गई। आग से बाहरी हिस्से में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल पहुंची पर इससे पहले ही अस्पताल स्टाफ ने अपने संसाधनों से आग बुझा ली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पौने छह बजे अस्पताल भवन में मेन गेट के ऊपर बने मेडिसिटी के फाइबर शीट से बने लोगो में आग लग गई। बताया जाता है कि लोगो और उसके आसपास की सजावट फाइबर शीट से बनी है जिसमें लाइटिंग के लिए अंदर से ही वायर जा रही है। इसी में हुए शार्टसर्किट से आग लग गई। थोड़ी ही देर में फाइबर शीट समेत आसपास का हिस्सा तेजी से जलने लगा और फाइबर शीट टपक टपककर नीचे गिरने लगी। अस्पताल के बाहरी हिस्से में टहल रहे मरीज और उनके तीमारदारों में इससे हड़कंप की स्थिति रही। अस्पताल प्रबंधन ने फायरब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही अपने स्टाफ को अग्निशमन में लगा दिया। फायर इंस्टूमेंट लेकर स्टाफ ने दस मिनट में ही आग पर काबू कर लिया। थोड़ी देर में ही दमकल आ गई पर तब तक आग को बुझा लिया गया था। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी बीबी कंचन ने बताया कि बाहरी हिस्से में लगे लोगो के बोर्ड में आग लगी थी जिसे समय रहते स्टाफ ने ही काबू कर लिया। बाद में दमकल भी आ गई। किसी मरीज या तीमारदार को कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें