बरेली। साइबर टूल्स और शॉपिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर साइबर ठग आए दिन लोगों को ठग रहे हैं। सर्विलांस व डिवाइस ट्रैकिंग का भी इन पर कोई असर नहीं हो रहा। इसके चलते एक रेलकर्मी समेत दो के खातों से साइबर ठगों ने हजारों रुपये उड़ा लिए। एसएसपी के आदेश पर दोनों की रिपोर्ट थाना इज्जतनगर में दर्ज की गई है।
इज्जतनगर क्षेत्र की न्यू मॉडल रेलवे कालोनी निवासी देवेंद्र कुमार के मुताबिक रविवार को उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। जोकि खुद को बैंक मैनेजर बताया था। आरोप है कि एटीएम कार्ड बंद होने की चेतावनी देकर ठग ने उनसे कार्ड की डीटेल मांग और खाते से 48 हजार रुपये निकाल लिए। देवेंद्र ने दोबारा उसी नंबर पर फोन किया तो वह बंद जाने लगा। इसके अलावा क्षेत्र की ही बसंत बिहार कालोनी निवासी संजीव कुमार के बैंक खाते से ठगों ने ऑनलाइन पेमेंट एप्लिकेशन फोन पे इस्तेमाल कर 15 हजार रुपये निकाल लिए।