फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दहेज न मिलने पर विवाहिता को उसके ससुरालियों ने मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मारने की कोशिश की। आस पड़ोस वालों ने बचाया को गंभीर हालत में उसे घर में कई दिन रखा। मायके वालों को सूचना मिली तो उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के सिकलापुर निवासी चेतना की शादी करीब आठ माह पहले इलाके के ही उमेश से हुई थी। आरोप है कि पति व अन्य ससुराली दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते हुए उन्हें प्रताड़ित करने लगे थे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। आरोप है कि 30 मार्च को पति व अन्य ससुरालियों ने उसे मिट्टी का तेल से जलाकर मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। इसके बाद बगैर इलाज कराए कई दिनों तक घर पर ही रखा। मौका पाकर मायके वालों से शिकायत की उन्होंने उसे वहां से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह कुछ ठीक होकर ससुराल लौटी तो उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें