फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़े से खोला खाता किया लाखों का लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फर्जी तरीके से पहचान और डिटेल का इस्तेमाल कर फ्रॉड ने एक मजदूर के नाम से बैंक में बचत खाता खुलवा लिया और उससे मोटे लेनदेन करने लगा। इसके चलते मजदूर के घर आयकर विभाग से नोटिस पहुंचने लगा। एक बैंक कर्मचारी जब खाता संबंधित केवाईसी फॉर्म लेकर उनकेे घर पहुंचा, तब मामला सामने आया। पीड़ित बैंक पहुंचा तो उसे कोई जवाब नहीं दिया गया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी डाली। कोर्ट के आदेश कोतवाली में पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

किला क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी निवासी अरविंद कुमार बीएल एग्रो कंपनी में मजदूरी करते हैं। अरविंद के परिवार पर सिर्फ एक बचत खाता है। उनके मुताबिक वर्ष 2014 में उनके घर डाक से आयकर विभाग का एक नोटिस आया, जिसमें टैक्स जमा करने की बात कही गई थी। विभाग में जाकर जानकारी देने के बावजूद लगातार उनके पास टैक्स के नोटिस आते रहे। बताया कि 14 जुलाई 2017 को सिविल लाइंस स्थित एक बैंक से उनके घर एक प्रपत्र पहुंचा, जिसके बाद एक कर्मचारी उनके घर केवाईसी फॉर्म लेकर पहुंचा। फार्म पर उनकी डिटेल थी लेकिन फोटो किसी और की थी। बैंक पहुंचे तो पता लगा कि किसी फ्रॉड ने खाते से वित्तीय वर्ष 2017 में दो बार में करीब 14 लाख रुपये लेनदेन किया और फिर खाता बंद करा दिया। इसे लेकर आयकर विभाग ने उन्हें 10 नवंबर 2017 को 1,26,440 रुपये आयकर भरने का भी नोटिस भेजा। आरोप है कि बैंककर्मियों की साठगांठ से कुछ फ्रॉड लोगों ने उनकी पहचान से एक खाता खोला और उन्हें फंसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें