फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेटे की गिरफ्तारी के बाद एक महिला ने उस पर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वालों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। महिला के मुताबिक शिकायतकर्ता की बेटी के उनके बेटे से संबंधों के चलते उसे फंसाया गया। हालांकि महिला के बेटे को पुलिस ने तीन दिन थाने में बैठाने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र निवासी एक महिला के बेटे के खिलाफ तीन दिन पहले मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई थी। पूछताछ के बहाने दो दिन के बाद भी नहीं छोड़ा तो उन्होंने भी शिकायतकर्ता के खिलाफ थाने में एक तहरीर सौंप दी। आरोप है कि दबंगों ने उनके घर में घुसकर उनसे छेड़छाड़ व मारपीट की। पुलिस के मुताबिक जेल गए युवक के शिकायतकर्ता की बेटी संबंध हैं। प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हुई तो युवक उसके घर हंगामा करने पहुंच गया था। वहां मारपीट हुई थी। महिला की तहरीर मिलने के बाद पुलिस अगले ही दिन युवक को तीन दिन थाने में बैठाने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें